Lead NewsSports

T20 Cricket New Rule: ICC ने टी20 क्रिकेट में लागू किया नया नियम, ओवर फेंकने में धीमे पड़े तो मिलेगी सजा

New Delhi : आईसीसी (ICC) ने इंटरनेशनल टी20 मुकाबलों (T20I Cricket) में धीमी ओवर रेट (Slow Over Rate) पर पेनल्टी का नियम लागू कर दिया है. साथ ही मैच के दौरान ड्रिंक्स इंटरवल भी लेने का प्रावधान किया गया है.

जनवरी 2022 से यह नियम लागू हो जाएंगे. नए नियमों के तहत अगर कोई टीम ओवर रेट में तय समय से पीछे होगी तो बाकी के बचे हुए ओवर्स में एक फील्डर 30 गज के दायरे से बाहर खड़ा नहीं हो पाएगा. उसे 30 गज के दायरे में खड़ा होना होगा.

अभी पावरप्ले (पहले छह ओवर) के बाद 30 गज के बाहर पांच फील्डर रह सकते हैं. लेकिन नय नियमों के तहत टीम गलती पर होगी तो केवल चार फील्डर ही बाहर रह पाएंगे.

इसे भी पढ़ें:PM Security Lapse: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में SC ने दिए निर्देश, कहा- सील करें सभी रिकॉर्ड

पुरानी सजाएं भी बनी रहेंगी

अभी तक स्लो ओवर रेट रहने पर केवल जुर्माना लगता था और दोषी टीम के खिलाड़ियों के पैसे काटे जाते थे. साथ ही टीम के कप्तान को डिमेरिट पॉइंट भी मिलता था. नया नियम आने के बाद भी पुरानी सजाएं बनी रहेंगी. इन नियमों के आने के बाद पहला इंटरनेशनल टी20 मुकाबला वेस्ट इंडीज और आयरलैंड के बीच 16 जनवरी को जमैका के सबाइना पार्क में खेला जाएगा.

वहीं महिला क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच 18 जनवरी को इन नियमों के तहत पहला मुकाबला होगा.

आईसीसी ने क्या कहा

आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘ओवर रेट के नियम पहले से तय हैं. इनके तहत फील्डिंग करने वाली टीम तय समय में आखिरी ओवर की पहली गेंद फेंकने की स्थिति में होनी चाहिए. यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो अब बचे हुए ओवर्स में 30 गज से बाहर उनका एक फील्डर कम रहेगा.’

यह बदलाव आईसीसी क्रिकेट कमिटी की सिफारिश पर लागू किए गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित दी हंड्रेड टूर्नामेंट में इस तरह का नियम देखने के बाद विचार किया. ऐसा सभी फॉर्मेट में खेल की रफ्तार को सुधारने के लिए किया गया है.

इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर असंवैधानिक और दोहरे शासन का शिकार, सरकार के पास नहीं है मेरे सवालों का जवाब : सरयू

ढाई मिनट का रहेगा ड्रिंक्स इंटरवल

आईसीसी ने टी20 मुकाबलों के दौरान पारी के बीच में ड्रिंक्स इंटरवल को भी अनुमति दी है. यह इंटरवल ऑप्शनल रहेगा. यानी कोई टीम चाहे तो ले सकती है. यह ब्रेक ढाई मिनट का रहेगा. अभी यह ड्रिंक्स ब्रेक की शुरुआत द्विपक्षीय सीरीज के साथ होगी. इसके लिए दोनों टीमों को सीरीज शुरू होने से पहले आपस में सहमत होना होगा.

इसे भी पढ़ें:Ranchi News : होम आइसोलेटेड मरीजों को दिया जा रहा है मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट

Related Articles

Back to top button