Jamshedpur

बाइक छिनतई के मामले में जेल गये थे कोर्ट हाजत से फरार अमन और सोनू

हाजत की खिड़की का ग्रील तोड़कर भागे दोनों की तलाश में पुलिस कर रही है सघन छापेमारी

Jamshedpur : जमशेदपुर कोर्ट हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले अमन लाल और सोनू यादव बाइक छिनतई के मामले में कदमा पुलिस ने गिरफ्तार कर 27 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा था. पुलिस ने इस मामले में बाइक भी रिकवरी भी की थी. अमन और सोनू को साकची में बने आइसोलेशन जेल में रखा गया था. वहां से शुक्रवार दिन के करीब डेढ़ बजे उन्हें पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया था. उन्हें कोर्ट हाजत में अन्य बंदियों के साथ रखा गया था. उसी बीच दोनों हाजत की खिड़की जंग लगे ग्रील तोड़कर फरार हो गये. यह बात तब सामने आयी जब जिले के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों की गिरफ्तारी को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है. इसे लेकर दोनों के संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है.

अमन और सोनू का नहीं है पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड

एसएसपी ने बताया कि अमन लाल और सोनू यादव का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. बाइक छिनतई की घटना में संलिप्ता उजागर होने के बाद पुलिस ने दोनों को पहली बार गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

जांच के बाद दोषी पाये जाने वाले पर होगी कार्रवाई

मामले की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि हाजत ड्यूटी में तैनात पुलिस के जवान की तबीयत बिगड़ने पर वह दवा लाने गया था. उसने वहां डिप्युट प्रभारी को यह बात बता दी थी, लेकिन प्रभारी जबतक दूसरे को सुरक्षा का जिम्मा देते उसके करीब पांच मिनट बाद दोनों कैदी हाजत से फरार होने में सफल रहे. एसएसपी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कर सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता रिपोर्ट देंगे. उसी के अनुसार मामले में दोषी पाये जाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर : कोर्ट हाजत का वेंटिलेटर काटकर दो कैदी भागे, जांच में पहुंचे एसएसपी

Related Articles

Back to top button