ChatraJharkhand

आत्मसमर्पण करें नक्सली नहीं तो होगा सफाया : आइजी

Chatra : राज्य पुलिस मुख्यालय के अधिकारी नक्सल सफाया को लेकर रणनीति बनाने के लिए चतरा आए. अति-उग्रवाद प्रभावित चतरा जिला मुख्यालय में नक्सल अभियान की समीक्षा को लेकर आइजी अभियान आशीष बत्रा और सीआरपीएफ आइजी संजय लाटकर ने जिला पुलिस, सीआरपीएफ एवं कोबरा बटालियन के अधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित कान्फ्रेंस हॉल में बैठक की.

मैं चाहता हूं आज ही नक्सल सफाया हो जाए

पुलिस अधिकारियों की टीम ने नक्सल अभियान का जायजा लिया एवं पुलिस अधिकारियों को नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज करने का निर्देश दिया है. मौके पर आइजी अभियान आशीष बत्रा ने बताया कि नक्सली खात्मे के लिए नक्सल अभियान चलाया जा रहा है. झारखंड के सभी सीमावर्ती जिलों में नक्सल अभियान चल रहा है. उन्होंने बताया कि लगातार नक्सलियों से लड़ाई लड़ी जा रही है. हाल ही में पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में माओवादी के कारू के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुआ है. मैं चाहता हूं कि आज ही नक्सल सफाया हो जाए और बहुत जल्द नक्सलियों का सफाया हो जाएगा, इसके लिए पुलिस का प्रयास जारी है.

नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान

आइजी अभियान आशीष बत्रा ने चेतावनी भरे लफ्जो में कहा कि उग्रवादी सरेंडर करे वरना मारे जायेंगे. दिसम्बर 2018 तक नक्सली सफाया के सवाल पर आइजी ने बताया कि हमारे जवानों को टारगेट सेट किया जाता है और मोटिवेशन का यह तरीका है. नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यहां नक्सलियों का सफाया के लिए किस तरह से अभियान चलाया जा रहा है इसकी भी समीक्षा किया गया है.

अफीम तस्करी पर भी कसी जाएगी नकेल

उन्होंने कहा कि चतरा जिला में अफीम तस्करों पर नकेल कसी जाएगी. इसके रोकथाम के लिए भी रणनीति बनाई गयी है. नारकोटिक्स सेल का गठन कर लिया गया है. साथ ही सेटेलाइट के जरिये खेती पर निगाह रखे जाने की योजना पर काम हो रहा है. उन्होंने बताया कि अब तक 3000 एकड़ में लगी फसलों को नष्ट किया गया है.

Related Articles

Back to top button