JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Jharkhand में मास्क नहीं पहनने वाले 788 लोगों से साढ़े पांच लाख जुर्माने की वसूली

Ranchi : राज्य में शनिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन करने और मास्क नहीं लगाने वालों से पांच लाख 52 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूले गये. 788 लोगों ने स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन किया. राज्य के 931 स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया. स्वास्थ्य सुरक्षा उल्लंघन मामले में तीन लाख 38 हजार 800 रुपये जुर्माने वसूले. सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने वालों से 3095  लोगों से दो लाख 13 हजार400 रुपये वसूले गये.   स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

 

रांची में 183 लोग पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गये

इधर, रांची पुलिस की ओर से शहर भर में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर तफरीह करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. शनिवार को बिरसा चौक, राजेंद्र चौक, सुजाता चौक, कचहरी चौक, लालपुर चौक, कांटाटोली चौक, बूटी मोड़, रातू रोड समेत अन्य चौराहों पर चलाए गए अभियान के दौरान बिना मास्क व लॉकडाउन उलंघन करने वालों से जुर्माना वसूला गया. इसमें बिना मास्क वाले सात लोगों से 35 सौ रुपए और लॉकडाउन का उलंघन करने वाले 183 लोगों से 91500 रुपए के जुर्माने की वसूली की गई. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. लॉकडाउन का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button