Crime News

आर्थिक तंगी के कारण मजदूर ने की आत्महत्या

Ranchi: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के महुआ टोली में मजदूर ने शनिवार को आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि लॉकडाउन में काम नहीं मिल रहा था. इससे आर्थिक तंगी के कारण तनाव में था. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

रांची के नामकुम थाना  क्षेत्र के महुआ टोली में मजदूर ने शनिवार को आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना मिलते पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अशोक महतो के रूप में हुई है, जो राहे ओपी क्षेत्र के रहने वाला है.

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि महुआ टोली में मजदूर किराये के मकान में रह रहा था. मजदूर को लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिल रहा था, जिससे वह तनाव में था. उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण पिछले कई दिनों से खाना पीना भी नहीं कर रहा था.

इसके साथ ही मकान मालिक भी किराए के पैसे की मांग कर रहे थे. इससे परेशानी और बढ़ गई थी. परिजनों को दी गई घटना की सूचना स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची नामकुम थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि आत्महत्या की वजह क्या है.

इसे भी पढ़ें – Corona Update : झारखंड में 827 नये संक्रमित मिले, 1647 ने दी कोरोना को मात

Related Articles

Back to top button