
Mumbai : कोरोना महामारी की वजह से पिछले एक साल से अधिक समय से बॉलीवुड का बुरा हाल चल रहा है. मार्च के बाद से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में बहुत कम फिल्में रीलीज हुई हैं.
इनमें से अधिकतर फिल्में कोई खास प्रदशर्न नहीं कर पाई हैं. महामारी की वजह से पिछले साल भर से ज्यादातर फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म्स पर ही रीलीज की जा रही हैं. इसी कड़ी में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म राधे ने भी ओटीटी का रूख किया है.
इसे भी पढें :COMED-K ने स्थगित की UGET 2021, 20 जून को होनी थी परीक्षा
View this post on Instagram
भारत में, फ़िल्म ‘राधे’ ज़ी5 पर ज़ी की पे-पर-व्यू सर्विस ज़ी प्लेक्स और प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर के साथ रिलीज़ की गयी है. इसे बीते दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में थिएटर्स में रिलीज किया गया जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है.
इसे भी पढें :छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ा, लॉकडाउन भी 31 May तक बढ़ा
विदेशों के सिनेमाघरों में फिल्म की सराहना करने वाले उत्सुक प्रशंसकों से ले कर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर बुकिंग करने तक, सुपरस्टार के प्रशंसकों ने रिलीज़ के तुरंत बाद ही फ़िल्म देखना शुरू कर दिया, नजीतन यह रिलीज़ के दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गयी. यही नहीं, अधिक संख्या में लॉग-इन करने के कारण सर्वर डाउन हो गया; कुल मिलाकर यह फ़िल्म ईद ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.
सलमान खान ने इसकी जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है. सलमान खान ने नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- ”सभी को ईद मुबारक. राधे को पहले दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनाकर शानदार रिटर्न गिफ्ट के लिए आप सभी का शुक्रिया. फिल्म इंडस्ट्री आपके प्यार के बिना नहीं रहेगी. धन्यवाद.”
इससे पहले सलमान खान ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से उनकी नई फिल्म राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई को आधिकारिक पे-पर-व्यू प्लेटफॉर्म पर देखने का आग्रह किया था.
सलमान ने प्रशंसकों से आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर फिल्म देखने का आह्लान करते हुए यह भी कहा कि वह चोरी का सहारा न लें. यानी किसी अवैध साइट से इसे देखने या डाउनलोड करने जैसा काम न करें.
वीडियो में सलमान ने हिंदी में बोलते हुए कहा, बहुत से लोग फिल्म बनाते समय कड़ी मेहनत करते हैं और मुझे बहुत दुख होता है, जब कुछ लोग इसे देखने के लिए चोरी का सहारा लेते हैं.
मैं आप सभी से प्रतिबद्धता की मांग करता हूं कि कृपया सही प्लेटफॉर्म पर फिल्मों का आनंद लें। यह ईद दर्शकों की प्रतिबद्धता के बारे में होगी – मनोरंजन में कोई चोरी नहीं.
इसे भी पढें :स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, बगैर वैक्सीन लिये ही डाटा में हो गयी एंट्री




