
Ranchi : राजधानी का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी हॉस्पिटल सदर सुपरस्पेशियलिटी है. जहां पर इलाज के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं काफी संख्या में आती हैं. यहां ट्रीटमेंट के लिए आनेवाली महिलाओं को हॉस्पिटल से कैल्शियम की दवा उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. छह महीने से कैल्शियम आउट ऑफ स्टॉक है. ऐसे में उन्हें कैल्शियम बाहर के प्राइवेट मेडिकल शॉप से खरीदना पड़ रहा है. इतना ही नहीं इसके लिए काफी पैसे भी खर्च करने पड़ रहे हैं.
बताते चलें कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को आयरन और कैल्शियम प्लस विटामिन डी की टैबलेट मुफ्त में उपलब्ध करायी जाती है.
इसे भी पढें:UP में टैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’, योगी सरकार ने किया ऐलान
300 से अधिक महिलाएं ओपीडी में आती हैं
स्वास्थ्य विभाग का फोकस मैटरनिटी पर है. वहीं इस बार मैटरनल मार्टलिटी रेट को और कम करने का लक्ष्य रखा गया है. ऐसे में दवा का हॉस्पिटल में नहीं होना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है. अगर यही स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो इसका खामियाजा प्रेग्नेंट महिलाओं को भुगतना पड़ सकता है.
चूंकि हॉस्पिटल में इलाज को आनेवाली ज्यादातर महिलाएं मध्यम वर्ग की होती हैं. सदर हॉस्पिटल ओपीडी में आनेवाली प्रेग्नेंट महिलाओं की संख्या 300 से अधिक है.
इस मामले में हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ एस मंडल ने कहा कि काफी पहले ही कैल्शियम का ऑर्डर किया गया था. स्वास्थ्य विभाग से दवा की सप्लाई नहीं हो रही है. इसलिए हम मरीजों को नहीं दे पा रहे हैं.
इसे भी पढें:Big News: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव, हल्के बुखार का लक्षण




