Bihar

सुपौल: जयसवाल ट्रेडर्स दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, 70 लाख का सामान जलकर राख

Supaul:  जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लतोना उत्तर पंचायत बाजार स्थित जायसवाल ट्रेडर्स में देर रात बिजली की शॉट सर्किट से  70 लाख की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल कर राख हो गया है.  जायसवाल ट्रेडर्स इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार उमेश कुमार ने बताया कि संध्या समय दुकान बंद कर अपने घर चला गया था. रात्रि में दुकान के बगल में रहनेवाला द्वारा दूरभाष पर सूचना मिली की आपके दुकान से धुआं आ रहा है. सूचना मिलते हीं पहुंचकर किसी तरह दुकान खोला गया. साथ हीं अग्निशमन विभाग को दूरभाष पर सम्पर्क कर बुलाया गया. बाद में अग्निशमन विभाग एवं ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया गया. लेकिन आग इतनी तेज थी की आग पर काबू पाने से पहले हीं दुकान गौदाम में रखे लाखों का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल कर राख हो गया.

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे रूसी रॉकेट, कई शहर खंडहर में तब्दील

दुकान के सामने में रहनेवाला रोहित कुमार, ने बताया की रात्रि समय बंद दुकान से धुआं निकल रहा था. तो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दुकानदार उमेश कुमार, को दूरभाष सूचना देकर बुलाया गया. बाद अग्निशमन विभाग एवं समाज के लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया.

Related Articles

Back to top button