
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को सुबह 9:15 बजे झंडोत्तोलन किया. मौके पर हाई कोर्ट के जज, वरीय अधिवक्ता, अधिवक्ता सहित रजिस्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. वहीं रांची सिविल कोर्ट में सुबह 8 बजे प्रधान न्याायायुक्त दिवाकर पांडे ने झंडोत्तोलन किया.
मौके पर सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी, रांची जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता उपस्थित थे. जबकि सुबह 8:30 बजे रांची सिविल कोर्ट परिसर स्थित नए बार भवन में रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही समेत कई अधिवक्ता, सिविल कोर्ट कर्मी उपस्थित थे.




