
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत होयोहातु गांव के ऊपर टोला और नीचे टोला के छऊ नृत्य कलाकारों को विधायक सुखराम उरांव ने मुकुट, मुखौटा एवं पोशाक प्रदान किया. प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी ग्राम होयोहातु में आगामी 3 से 5 जुलाई तक तीन दिवसीय छऊ नृत्य का आयोजन किया गया है. जिसको लेकर दोनों टोला के ग्रामीणों के द्वारा विधायक आवास आकार छऊ नृत्य में पोशाक उपलब्ध कराने को लेकर निवेदन किया गया था. साथ ही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण भी विधायक को दिया गया. शनिवार को अपने निवास स्थान पर विधायक सुखराम उरांव ने सभी को मुकुट, मुखौटा एवं पोशाक सेट उपलब्ध करा दिया है.
विधायक ने कहा कि कलाकारों को हर संभव मदद समय-समय पर किया जा रहा है और भविष्य में भी किया जायेगा, ताकि हमारी कला-संस्कृति छऊ नृत्य के प्रति लोगों को जागरूक कर सकें. इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान ग्रामीणों में चंपाई हांसदा, कुंवर सिंह हांसदा, कानू हांसदा, मुची हांसदा, मंगल सिंह हांसदा, लखन सोय, बेरगा हांसदा, रामाय हांसदा, कानूराम हांसदा, मानसिंह हांसदा, सुखराम हांसदा, गोविंद हांसदा, चंपाई हांसदा, कैरा हांसदा, मोटाय गागराई, साइबा हांसदा, सुरजो हांसदा, असाय हांसदा, बेलमती हांसदा, बुधनी हांसदा, नागी हांसदा, गुरवारी हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- Kolhan University : एसआईटी की जांच के दौरान ही पंडा बन गये वीसी, कैसे मिली NOC और विजिलेंस क्लियरेंस




