JharkhandLead NewsRanchi

सुदिव्य सोनू ने रांची नगर निगम को राजस्व संग्रहण पर जोर देने और आत्मनिर्भर बनने की दी नसीहत

Ranchi: नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मंगलवार को रांची नगर निगम के कार्यों और योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक निगम सभागार में की.  कहा कि राजधानी रांची की बेहतर छवि बनाने में निगम की भूमिका अहम है.  इसके लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें.  सिविल वर्क्स से संबंधित सभी लंबित योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारें.  भविष्य की जरूरतों का आकलन करते योजनाएं बनाएं.  राजस्व संग्रह पर उन्होंने विशेष जोर देने और निगम को स्वावलंबी बनने को भी कहा.  अपने कार्य संस्कृति में बदलाव लाते इंटरनल रेवेन्यू बढ़ोत्तरी के लिए होल्डिंग टैक्स के भुगतान हेतु बड़े बकायेदारों को नोटिस देने को कहा.  जिन आवासीय भवनों पर व्यवसाय चल रहे हैं, उनका सर्वे करते हुए कमर्शियल होल्डिंग टैक्स लेने को भी कहा.  शहर के सभी लॉज, हॉस्टल, कोचिंग सेंटर इत्यादि की भी असेसमेंट करते हुए कर का भुगतान ससमय कराने का निर्देश दिया.  आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निदान, राइट टू सर्विसेज के अनुपालन, वेंडिंग जोन या मार्केट के जरिए सभी वेंडर्स को व्यवस्थित करने सहित दूसरे भी निर्देश दिए.  मौके पर नगर प्रशासक संदीप सिंह सहित निगम के अन्य पदाधिकारी, कर्मी भी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button