Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

भानु प्रताप प्रसाद को 4 दिनों की रिमांड के बाद ईडी कोर्ट में किया गया पेश, और 4 दिनों की रिमांड मिली

Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से संबंधित 8.5 एकड़ बड़गाईं अंचल की जमीन दखल के मामले में बड़गाईं अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को 4 दिनों की रिमांड के बाद शुक्रवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया. साथ ही ईडी की ओर से पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए फिर से रिमांड में लेने का आग्रह किया गया. कोर्ट ने ईडी को और 4 दिनों की रिमांड दी है. भानु प्रताप पहले से ही बरियातू की सेना की जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद हैं, शनिवार को ईडी ने उन्हें इस मामले में भी गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, ईडी हेमंत सोरेन एवं भानु प्रताप को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ कर रही है. क्योंकि भानु प्रताप के आवास से ही बरामद दस्तावेज एवं उसके मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 6 /2023 दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है. इस मामले में भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन एवं अज्ञात अन्य को आरोपी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पिंटू पहुंचे ईडी कार्यालय

Related Articles

Back to top button