JharkhandNEWSRanchi

बुंडू अनुमंडल के पीपीके इंटर कॉलेज में नामांकन नहीं होने से छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च

Ranchi: बुंडू अनुमंडल के पीपीके कॉलेज के इंटर के विद्यार्थियों ने एडमिशन नहीं होने से काली मंदिर चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय बुंडू तक आक्रोश मार्च निकाला. मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद इंटर कॉलेज में नामांकन नहीं होने पर छात्र छात्राएं इंटर में नामांकन नहीं पा रहे हैं.

इसका विरोध आज छात्र छात्राएं सड़क पर उतर कर किया. हाथों में तख्ता लिए नामांकन लेने की मांग करते छात्र सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आए. इस मामले में छात्र नेता सुरेंद्र लोहरा ने चिंता जताते हुए कहा कि क्षेत्र के गरीब लोगों के बच्चे निजी कॉलेज में कैसे नामांकन कराएंगे. मुख्यमंत्री के आदेश के वाबजूद रांची विश्वविद्यालय के वीसी द्वारा नामांकन लेने से छात्रों को वंचित किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button