ChaibasaJamshedpurJharkhand

समय के अनुसार विद्यार्थी अपने आप को अपडेट करें: संजय कच्छप

Chaibasa : कोल्हान डिजिटल लाइब्रेरी ग्रुप ने खरसावां के दूरस्थ अंचल में स्थित रिड़िंगदा में स्थापित वीर शहीद पोटो हो पुस्तकालय सह अध्ययन केन्द्र का स्थापना दिवस सह महिला दिवस मनाया. ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं में आधुनिक शिक्षा की ज्योति जलाने के उद्देश्य को लेकर रिड़िंगदा में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है. लाइब्रेरी को कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रोजेक्टर और इन्वर्टर की सुविधा से लैस किया गया है.

स्थापना दिवस सह महिला दिवस के अवसर पर लाइब्रेरी केन्द्र को समृद्ध करने के लिए कोल्हान डिजिटल लाइब्रेरी ग्रुप की ओर लाइब्रेरीमैन संजय कच्छप, ट्रीमैन प्रोफेसर इंदल पासवान और पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम के हाथों उपयोगी पुस्तकें, पाठ्य सामग्रियां, कलमें व डायरी दी गई. छोटे -छोटे बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, ड्राइंग कॉपी व कलर पेंसिल दिया गया.

मौके पर संजय कच्छप ने कहा कि समय के अनुसार सभी विद्यार्थियों को स्वयं को अपडेट होने की जरूरत है. इसके लिए खूब अभ्यास की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अभ्यास से ही कुशलता मिलेगी. लिहाजा खूब जानकारी हासिल करने का अभ्यास करें और कुशल विद्यार्थी बनें. मौके पर केन्द्र में बच्चों और पढ़ाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर लक्ष्मण हेम्ब्रम, सुरती लाल हाइबुरु, गोलाराम हाइबुरु, अंजना कुमारी, दिनेश कुमार, तुराम हाइबुरु, सोमनाथ मछुवा, सुनीता हाइबुरु, जिलानी हाइबुरु, चांदू हाइबुरु, नरेंद्र सिजुई, राम कुमार आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – पटमदा थाना के सीसीटीएनएस में नीतीश कुमार को दी गई ससम्मान विदाई

Related Articles

Back to top button