Crime NewsDhanbadJharkhand

SNMMCH गैंगरेप कांड: अस्पताल में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा, मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल

धनबाद जिला प्रशासन हुआ रेस, एडीएम-एसडीएम पहुंचे एसएनएमएमसीएच

Dhanbad: धनबाद के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक एसएनएमएमसीएच में रविवार देर रात एक विक्षिप्त युवती के साथ एंबुलेंस चालक तथा उसके सहयोगी द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. इस बाबत मंगलवार को जिला प्रशासन ने अस्पताल का निरीक्षण किया. इसमें देखा गया कि एक तरफ अस्पताल में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा तथा दूसरी ओर अस्पताल में मरीजों की बदहाल सुरक्षा व्यवस्था थी.

इसे भी पढ़ें : T 20 में सबसे अधिक 14000 रन बनाने वाले क्रिस गेल ने कहा, रनों की भूख अभी भी है बाकी

इसको लेकर एडीएम ताराचंद, एएसपी मनोज स्वर्गीयार, एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद के साथ-साथ एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ अरुण चौधरी, डॉ यूके ओझा तथा अन्य वरीय चिकित्सकों के साथ विचार-विमर्श हुआ, जिसमें दुष्कर्म मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की बात कही गई है.

वही एडीएम ताराचंद ने बताया कि जांच रिपोर्ट के जमा होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियम पूर्वक कार्रवाई की जाएगी. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो, इसके लिए अस्पताल के वरीय पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया है. वहीं जिला प्रशासन मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम करने की दिशा में कार्य कर रहा है.

इसे भी पढ़ें :कहीं वैक्सीन के चक्कर में न आ जाए कोरोना की तीसरी लहर, लोग सेंटर्स पर भूले सोशल डिस्टेंसिंग

Related Articles

Back to top button