Lead NewsNationalSports

T 20 में सबसे अधिक 14000 रन बनाने वाले क्रिस गेल ने कहा, रनों की भूख अभी भी है बाकी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 मुकाबले में 38 गेंदों पर सात छक्कों की मदद से 67 रन बनाए

New Delhi : टी 20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने कहा है कि उनमें रनों की भूख अभी भी बाकी है. गेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी 20 मुकाबले में 38 गेंदों पर सात छक्कों चार चौकों की मदद से 67 रन बनाए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया.
गेल इसके साथ ही पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने टी20 में 14000 रन पूरे किए. उन्होंने देश के लिए 14वां टी20 अर्धशतक जड़ा.

इसे भी पढ़ें :जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बिहार के एनडीए नेताओं में एक राय नहीं, गिरिराज सिंह ने कहा- विकास के मुद्दे को धर्म के चश्मे से ना देखें

अब मैंने 15000 रन बनाने का सोचा है

गेल ने कहा, 14000 टी20 रन बनाना अच्छी उपलब्धि है. मैं अपने लिए एक लक्ष्य सेट करता हूं अब मैंने 15000 रन बनाने का सोचा है. यह जानना सुखद है कि मैं पहला व्यक्ति हूं जिसने टी20 में 14000 रन बनाए हैं, विशेषकर अर्धशतक जीत के साथ.

इसे भी पढ़ें :Hazaribag: पुण्यतिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर मेहता

पोलार्ड ने ऐसे किया था प्रेरित

उन्होंने कहा, अभी काफी कुछ करना बाकी है मैं इसमें सक्षम हूं. मुझमें रन बनाने की भूख अभी भी है. यह अच्छा है कि मैं रन बना सका क्योंकि पिछले कुछ समय से मेरा बल्ला खामोश था. मैं खुश हूं कि ऐसा कर सका लेकिन यह मेरे टीम के साथी खिलाड़ियों के बिना संभव नहीं था जो मुझे प्रेरित करते हैं.
गेल ने कहा, कप्तान कीरोन पोलार्ड ने मुझे याद दिलाया कि बस वहां जाकर खुद का खेल खेलो मुझे खुशी है कि मैं इस मैच में ऐसा कर सका.

इसे भी पढ़ें : जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह का बड़ा आरोप- लालूवाद के कारण महिलाओं को प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा

Related Articles

Back to top button