Jamshedpur

एनसीसी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सेना में बहाल होंगे : एडीजी

Jamshedpur :  साकची करीम सिटी कॉलेज में बुधवार को एनसीसी के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एनसीसी बिहार-झारखंड के एडीजी एम इंदिरा बालन मौजूद थे. मौके पर एडीजी के  पहुंचते ही एनसीसी के छात्रों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

 

एनसीसी को गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

मौके पर एडीजी एनसीसी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया. एडीजी एम इंदिराबालन ने कहा कि पिछले वर्ष पूरे देश से एक लाख एनसीसी छात्रों की सीधी बहाली सेना में की गई थी. इस वर्ष इस लक्ष्य को और बढ़ाया गया है. पूरे देश में एनसीसी छात्रों की संख्या को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. राज्य सरकार से वार्ता कर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र और छात्राओं को एनसीसी का प्रशिक्षण देकर उनके लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. एनसीसी को गांव-गांव तक  पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. इसका लाभ छात्रों को भी होगा.

इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा में पूर्व छात्र नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button