
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के राजा तालाब के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने पूर्व छात्र नेता सूरज कुमार सिंह पर जानलेवा हमला किया. इस दौरान पूर्व छात्र नेता पर भुजाली से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया. घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों को तब मिली जब उन्होंने सूरज को लहूलुहान अवस्था में पाया. इस बीच हमलावर मौके से भाग निकले थे. स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया. बताया जाता है कि उसके शरीर पर चार बार भुजाली से वार किया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटनास्थल से दो भुजाली बरामद
घटनास्थल से दो भुजाली भी बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामले की पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है.
पुरानी रंजिश की आशंका
पूरे मामले में पुरानी रंजिश की आशंका व्यक्त की जा रही है. जिस तरह से अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया गया है उससे यह साफ हो रहा है कि पहले रेकी की उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से हमला कर दिया. नेता के होश में आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- पटना में 3 साल के मासूम की हत्या, हत्यारों ने हाथ-पैर बांध शव को नाद में फेंका




