
Ranchi: केंद्रीय वित्त एवं व्यय मंत्रालय ने शहरी क्षेत्रों के बैंकों में रखे 15वें वित्त आयोग अनुदान की राशि से मिलने वाले ब्याज के उपयोग के लिए गाइडलाइन जारी की है. समय पर योजनाओं की राशि खर्च नहीं होने और इसके बैंक में पड़ी राशि से मिल रहे ब्याज के सही तरीके से उपयोग के लिए दिशा-निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें : एनसीसीस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सेना में बहाल होंगे : एडीजी
इसके तहत वित्त आयोग की राशि से बैंकों में मिल रहे ब्याज का व्यय संबंधित निकायों द्वारा केवल वैसे गतिविधियों के लिए किया जायेगा जिसके लिए अनुदान प्राप्त हुआ है. इसके अलावा संबंधित राज्य विधानों के द्वारा इसे हस्तांतरित विषय पर विभिन्न गतिविधियों के जिसमें अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने,विकास से संबंधित योजनाओं पर व्यय,योजनाओं के संचालन पर व्यय किया जायेगा.
केंद्र के निर्देश के बाद इस बाबत राज्य के नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने सभी नगर आयुक्त, उपनगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त,कार्यपालक पदाधिकारी,वित्तीय पदाधिकारी को पत्र लिखा है. सचिव ने स्पष्ट कहा है कि उपार्जित ब्याज किसी भी हाल में दूसरे अन्य प्रयोजन अथवा केंद्र व राज्य सरकार को वापस या ट्रांसफर नहीं किया जायेगा. सचिव ने इस दिशा-निर्देश के अलोक में सभी नगर निकायों को उपार्जित ब्याज की राशि से योजना कार्यान्वयन का प्रस्ताव तैयार कर विभाग की स्वीकृति के लिए भी मांगी है.
इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर मंदिर में थर्मोकॉल के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, रामेश्वर पाढ़ी बने प्रधान पुजारी




