
Gaya : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल पहाड़ी के समीप शिव मंदिर से चोरों ने शिवलिंग को उखाड़ कर लेते गए. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है. इस संदर्भ में मंदिर के पुजारी कृष्ण मोहन मिश्रा ने बताया कि मुरली हिल पहाड़ी के समीप करीब दो सौ साल पुराना मंदिर है. यह मंदिर महावीर स्थान के नाम से प्रसिद्ध है. क्योंकि इस मंदिर में भगवान शिव और महावीर जी की मूर्ति है. उन्होंने कहा की इसका निर्माण कब हुआ है ये हमलोग नहीं जानते हैं.
इसे भी पढ़ें : बागबेड़ा में पूर्व छात्र नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
इस मंदिर को हमारे पूर्वज भी देख रेख किये हैं. उन्होंने यह भी बताया कि कल रात तक शिव मंदिर में शिवलिंग था. लेकिन बुधवार सुबह जब मंदिर का पट खोले तो शिवलिंग अपनी जगह से गायब मिली. गौर से देखने में ये प्रतीत होता है कि किसी औजार से मूर्ति को काट लिया गया है. उन्होंने यह भी कहा की यह काम किसी असामाजिक तत्व के द्वारा किया गया है. इसकी सूचना कोतवाली थाना को दे दी गई है.
इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर मंदिर में थर्मोकॉल के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, रामेश्वर पाढ़ी बने प्रधान पुजारी




