
Subhash Shekhar
Ranchi : सिल्ली विधानसभा उपचुनाव में अभी तक आजसू प्रमुख सुदेश महतो को एक ही सीमा देवी का सामना करना था. लेकिन अब सुदेश को चुनाव में दो-दो सीमा देवी का सामना करना पड़ेगा. अमित महतो की विधायकी चले जाने के बाद उनकी पत्नी सीमा देवी झामुमो के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं. यह सब बखूबी जानते हैं. लेकिन सुदेश को सिल्ली विधानसभा सीट के उपचुनाव में एक और सीमा देवी से मुकाबला करना होगा.
इसे भी पढ़ें- उपचुनाव : सीएनटी और स्थानीय नीति के पक्षधर सुदेश महतो के विरोध में झामुमो को समर्थन करेगा आदिवासी जन परिषद
कौन है दूसरी सीमा देवी
सिल्ली प्रखंड के लोवापीड़ी गांव की शंकर महतो की पत्नी सीमा देवी ने सिल्ली उपचुनाव लड़ने के लिए 9 मार्च को नामांकन पत्र खरीदा है. 28 साल की सीमा देवी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीदा है. निर्दलीय सीमा देवी ने न्यूज विंग को बताया कि सिल्ली क्षेत्र में समाजसेवा और काम करने का मेरा अपना तर्जुबा है, इसका मुझे फायदा मिलेगा. उन्होंने बताया कि वह 10 मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी.
इसे भी पढ़ें- सिल्ली उपचुनाव : जेएमएम प्रत्याशी सीमा देवी के पास पति अमित महतो से ज्यादा नकदी
ईवीएम में होंगे दो-दो सीमा देवी, वोटर हो सकते हैं कंफ्यूज
इस बार ईवीएम के पैनल में दो सीमा देवी का नाम होगा. अंग्रेजी के अक्षरों के क्रमानुसार दोनों प्रत्याशियों के नाम एक ही क्रम में एक के बाद होगा. इससे वोटर के सामने असमंजस की स्थिति हो सकती है. हालांकि ईवीएम में प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह अलग-अलग होंगे.
9 मार्च को तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
सिल्ली और गोमिया उपचुनाव के नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी तारीख के एक दिन पहले 3 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन फाइल किया. इनमें झामुमो प्रत्याशी सीमा देवी के अलावे अन्य दो निर्दलीय हैं. इसके पहले 7 मई को ही आजसू प्रत्याशी सुदेश महतो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. निर्दलीय उम्मीदवारों में एक धनपति महतो और दूसरे अमित सिंह मुंडा हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




