
Dhanbad धनबाद के सदर अस्पताल में शनिवार को तनाव मुक्त शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें रांची से पहुंचे विशेषज्ञ मनोचिकित्सक डॉक्टर के द्वारा दोपहर तक लगभग 15 मरीजों को देखा जा चुका था. इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाई भी दी गई.
मनोचिकित्सक डॉ रशुल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को तनाव मुक्त शिविर आयोजन की जाती है.

इसी क्रम में आज धनबाद के सदर अस्पताल में यह कार्यक्रम आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य है कि आजकल लोगों में मानसिक तनाव अधिक देखा जा रहा है. ऐसे में लोगों में मानसिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने को लेकर जिला मानसिक स्वास्थ्य द्वारा लगातार प्रयास की जा रही है. जिसे लेकर तनाव मुक्त शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मनोचिकित्सक व प्रशिक्षित डॉक्टर मौजूद थे.




