JharkhandRanchi

न्यूक्लियस मॉल रोड, रोसपा टावर, अलबर्ट एक्का चौक पार्किंग से हटाये गये ठेला-खोमचा

Ranchi : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने निगम क्षेत्रांतर्गत पार्किंग में अवैध रूप से संचालित ठेला, खोमचा को हटाने की कार्रवाई की. टीम ने न्यूक्लियस मॉल रोड, रोसपा टावर, फिरायालाल चौक, रिलायंस मार्ट, कांके रोड एरिया में सघन अभियान चलाया. रांची नगर निगम की ओर से सभी को इसे हटाने को लेकर नोटिस जारी किया गया था. पूर्व में ही सूचना जारी कर दो दिनों का समय दिया गया था. साथ ही निर्देश दिया गया था कि दो दिनों के भीतर यदि ठेला, खोमचा, गुमटी इत्यादि नहीं हटाया गया तब रांची नगर निगम सामान जब्त करते हुए कार्रवाई करेगा. बताते चलें कि रांची नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वाहन पड़ाव की बंदोबस्ती की गयी है. यह देखा जा रहा था कि पड़ाव स्थल पर ठेला, खोमचा, गुमटी लगा कर व्यवसाय किया जा रहा है. इस वजह से वाहन पार्किंग की समस्या हो रही है. वहीं सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है.

इसे भी पढ़ें – कोरोना को लेकर भारत सरकार सतर्क, नेजल वैक्सीन को मिली हरी झंडी

Related Articles

Back to top button