BiharLead News

जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी ने नीतीश से की मुलाकात, CM ने समर्थन करते हुए PM मोदी से मिलने का किया ऐलान

Patna : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने जातिगत जनगणना को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. यह मुलाकात विधानसभा में नीतीश कुमार के चेंबर में हुई है. जहां मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि जातिगत जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार का रवैया सकारात्मक रहा और उन्होंने भरोसा दिया है कि वह इस संबंध में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर बात करेंगे. तेजस्वी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 अगस्त तक प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :  पलामू : अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

इस दौरान तेजस्वी ने पत्रकारों को बताया कि नीतीश कुमार जातिगत जनगणना का समर्थन करते हैं. पीएम से मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष यादव सहित तेज प्रताप यादव, ललित यादव कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधायक महबूब आलम भी मौजूद रहे. विपक्ष के मिलने का मुख्य उद्देश्य जातिगत जनगणना को लेकर चर्चा करना था. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानमंडल में दो बार इस पर प्रस्ताव पारित हो चुका है.

इसे भी पढ़ें :  CBSE 12th Board का Result हुआ जारी, ऐसे करें चेक

Related Articles

Back to top button