
Giridih: गिरिडीह के सरिया थाना इलाके के केशवारी गांव में बालू के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए सीओ संतोष कुमार और थाना के चौकीदार छोटेलाल पर बालू माफिया ने हमला कर दिया. इस दौरान सीओ संतोष कुमार की गाड़ी में जहां पथराव किए जाने की बात कही जा रही है, तो थाना के चौकीदार के साथ मारपीट की घटना हुई है. घटना शुक्रवार की शाम के करीब की बतायी जा रही है. जब गुप्त सूचना के आधार पर सरिया सीओ संतोष कुमार सरिया थाना पुलिस के साथ केशवारी गांव के नदी घाट पहुंचे, और बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त करने लगे, तो कुछ बालू माफियाओं द्वारा जब्त ट्रैक्टर को ले जाने के क्रम में सीओ संतोष कुमार की गाड़ी पर पथराव किया. जबकि थाना के चौकीदार छोटेलाल के साथ इस दौरान मारपीट कर दिया. इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ धनंजय राम और सरिया थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इधर घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ ने कहा की जिन बालू माफियाओं ने घटना को अंजाम दिया है. उनके खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया किया चल रही है. और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: होली मिलन समारोह में शामिल हुए बाबूलाल, खूब उड़े अबीर-गुलाल




