Khas-KhabarMain SliderRanchi

झारखंड की जेलों का हालः 29 में से सिर्फ तीन कारागार में जेलर, बाकी असिस्टेंट जेलर या क्लर्क के भरोसे

Saurav Singh 

Ranchi: झारखंड की जेलों में जेलर की भारी कमी है. राज्य गठन को 18 साल हो गए हैं. लेकिन इतने वर्षों के बावजूद भी झारखंड की सभी जेलों को जेलर नहीं मिल पाया है. राज्य में 29 जेल है- जिनमें 7 सेंट्रल जेल,16 मंडल कारा, 5 उपकारा और एक ओपन जेल शामिल है. इन सभी जेलों में वर्तमान में सिर्फ तीन कारागार (रांची, हजारीबाग और धनबाद) में ही जेलर पदस्थापित हैं. बाकी की जेलों में असिस्टेंट जेलर और क्लर्क के भरोसे काम चल रहा है. आज भी राज्य की कई जेलों में कैदियों को मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं करायी जाती हैं.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह लोकसभाः सांसद रविंद्र पांडेय, विधायक ढुल्लू महतो और संपादक शिवशक्ति बख्शी अब क्या करेंगे ?

जेलों में कर्मचारियों की भी भारी कमी

जेलर के साथ-साथ राज्य की जेलों में कर्मचारियों की भी भारी कमी है. झारखंड की जेलों में विभिन्न पदों के लिए हजारो सीट खाली हैं. लंबे समय से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति नहीं हो पा रही है. ऐसे में जेल में कैदियों को संभालना और कार्यालय के काम को संपादित करना जेल प्रशासन के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है.

इसे भी पढ़ेंःरामगढ़ में ट्रक और कार के बीच सीधी टक्कर, 10 लोगों की मौत

झारखंड में है 29 जेल

झारखंड में 7 सेंट्रल जेल,16 मंडल कारा, 5 उपकारा और एक ओपन जेल है. राज्य के 7 सेंट्रल जेल- रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, दुमका, डालटनगंज, गिरिडीह और देवघर हैं. वहीं 16 मंडल कारा- धनबाद, चाईबासा, सरायकेला, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, बोकारो (चास), जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, सिमडेगा, लातेहार और गुमला जिले में है. 5 उपकारा- खूंटी, तेनुघाट, रामगढ़, राजमहल, मधुपुर में हैं और राज्य का एकमात्र ओपन जेल हजारीबाग में है.

इसे भी पढ़ेंःराज्य कर्मियों की तरफ से टीडीएस का ब्योरा नहीं दिये जाने से हो रहा है वेतन में विलंब

4 असिस्टेंट जेलर को मिली है जेलर रैंक में प्रोन्नति

मिली जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में 4 असिस्टेंट जेलर को जेलर रैंक में प्रोन्नति दी गई है. उम्मीद है प्रोन्नति मिले इन सभी जेलरों को सोमवार तक सरकार विभिन्न जेलों में पदस्थापित कर सकती है. हालांकि सरकार की ओर से इसका कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. जेलर रैंक में प्रोन्नति मिले असिस्टेंट जेलर को विभिन्न जेलों में पदस्थापित किया जाता भी है तो इसके बावजूद भी जेलरों की कमी पूरी नहीं हो पाएगी. फिर भी 22 जेलों में जेलर की कमी रहेगी.

इसे भी पढ़ेंःसूचना आयोग में नहीं हो पा रहा मामलों का निष्पादन, लंबी होती जा रही है लिस्ट

Related Articles

Back to top button