
Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड खो-खो प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ मंगलवार को खेलगांव में हुआ. अनिल कुमार सिंह (पूर्व खेल निदेशक) एवं धीरसेन सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी) ने दीप प्रज्जवलित कर एवं नारियल फोड़ कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अनिल सिंह ने मौके पर कहा कि खेलो झारखंड प्लेटफॉर्म राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है. निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में राज्य खेल के क्षेत्र में बहुत आगे जायेगा.
धीरसेन ए सोरेंग ने बताया कि अंडर 14,17,19 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के 1728 खिलाड़ी, 288 कोच मैनेजर भाग ले रहे है. भाग ले रहे खिलाड़ियों से सभी 6 आयुवर्ग की टीम का चयन किया जाएगा. चयानित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जायेगा. ज्ञात हो कि अंडर 14 बालक एवं बालिका दोनों वर्ग का एसजीएफआई नेशनल रांची में होना है. कार्यक्रम का संचालन चंद्रदेव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन एम मोदस्सर ने किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य समीर कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, विद्या कुमारी, जगजीत सिंह, शंकर पाल, उमेश कुमार दास, कलावती कुमारी, चंद्रदेव सिंह एवं मो जावेद अंसारी मुख्य भुमिका निभा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – अब 16 अक्टूबर को समीक्षा करेंगे मुख्य सचिव, 4 वर्ष से अधिक लंबित मामलों की होनी है समीक्षा



