
Patna : पटना के राजीव नगर (Rajeev Nagar) में पुलिस ने एक गैरेज में जब छापा मारा तो थोड़ी देर के लिए पुलिस भी अचंभित रह गयी. गैराज में चोरी की लगभग 13 लग्जरी गाड़ियां और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई. छापेमारी के दौरान ही गैरेज का मालिक और काम करनेवाले कर्मी फरार हो गये.
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सभी गाड़ियां चोरी की हैं, जिनमें वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड की नंबर प्लेट लगी हुई है.
इसे भी पढ़ें :विधायक खरीद-फरोख्त मामला : विधायक अनूप सिंह ने दो दिन पहले कोतवाली थाने में की थी शिकायत
चोरी करने के बाद इस गैरेज में गाड़ियों को लाने के बाद उसके पार्ट्स को अलग-अलग करके फिर से उसे रिमॉडलिंग करके दूसरे लोगों को बेच दिया जाता था.
अभी तक की तफ्तीश में पता चला है कि कई राज्यों से गाड़ियां लायी जाती थीं. फिलहाल पुलिस गैरेज के मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें :शिल्पा शेट्टी बोलीं, मेरी पति राज इनोसेंट, जानिये किसे बताया पोर्न फिल्म मामले में दोषी




