NationalNEWSTOP SLIDERTop Story

गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला ‘मिचौंग’, चेन्नई में पांच की मौत, सभी फ्लाइट हुईं कैंसिल

Chennai: मिचौंग तूफ़ान आज आंध्र के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच से गुजरेगा. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, ‘गंभीर चक्रवात मिचौंग’ चेन्नई से 130 किलोमीटर उत्तर में है. तूफ़ान दक्षिण आंध्र तट के समानांतर बढ़ेगा और आज यानी मंगलवार की सुबह एक गंभीर चक्रवाती तूफ़ान के रूप में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच से गुजरेगा.

चेन्नई में भारी बारिश 

तूफान के कारण चेन्नई में भयंकर बारिश हो रही है. अब तक तेज़ बारिश और उसके कारण बनी स्थितियों के चलते राजधानी में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस के मुताबिक़ जिन पांच लोगों की मौत हुई है उसमें से दो की मौत बिजली का शॉक लगने और एक की मौत पेड़ के गिरने के कारण हुई है. अन्य दो की मौत के कारणों का सटीक पता नहीं चल पाया है.

चेन्नई समेत 4 जिलों में छुट्टी

हालात का अनुमान लगाते हुए तमिलनाडु सरकार ने एहतियात के तौर पर चार जिलों चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में छुट्टी का आदेश दिया है. राज्य के सभी बड़े टनल बंद कर दिए गए हैं क्योंकि इनमें से कई में पूरी तरह पानी भर गया है.

मौसम विभाग ने अपने बयान में कहा कि तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेन्नई और चेंगलपट्टू जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और कभी-कभी 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

मिंचौंग तूफ़ान का असर

मिचौंग तूफ़ान के कारण हुई भारी बारिश के में चेन्नई समेत कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया है. चेन्नई में जगह-जगह सड़कों पर पेड़ गिरे हुए हैं. बारिश के कारण चेन्नई के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पानी भर गया है और इसे देखते हुए फ्लाइटों की आवाजाही रोक दी गई है. एयरपोर्ट प्रशासान ने सोमवार देर रात तक सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया था. लगभग 150 फ्लाइट सेवाओं पर प्रभाव पड़ा है.

Related Articles

Back to top button