JharkhandLead NewsRanchi

सहकारिता विभाग में कई पदों को समाप्त करने की तैयारी में है राज्य सरकार

Ranchi : सहकारिता विभाग में वर्षों से चले आ रहे हैं कई पदों को समाप्त करने की तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री स्तर से वैसे पदों की सूची बनायी जा रही है, जिनका वर्षों से कोई भी विशेष काम नहीं है. इस संबंध में कृषि व सहकारिता मंत्री बादल ने बताया कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि विभाग में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति की जायेगी, साथ ही वैसे पदों को खत्म किया जायेगा, जिनका कोई औचित्य नहीं है. अगर ऐसे पदों को विलुप्त कर दिया जाता है, तो पद से जुड़े दर्जनों लोग इससे मुक्त हो जायेंगे. हालांकि, सरकार ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें किस तरह से दूसरे विभागों या कार्यों में लगाया जायेगा.

बता दें कि संयुक्त बिहार के समय से ही सहकारिता विभाग में कई पद आज भी बने हुए हैं. इनमें से विभाग में ऑडिट की टीम का कोई औचित्य फिलहाल नजर नहीं आ रहा है. साथ ही सहकारिता विभाग के फेडरेशन के भी कई पदों को विलुप्त करने की तैयारी है.

मंत्री बादल ने बताया कि ऐसे पदों को लेकर सरकार काफी गंभीर है. वहीं, उन पदों पर नियुक्ति की जायेगी, जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर सरकार कर सकती है. फिलहाल सहकारिता के साथ पशुपालन विभाग के भी पदों की समीक्षा करने की तैयारी है, ताकि नये सिरे से जरूरी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया सरकार शुरू कर सके.

इसे भी पढ़ें- सरयू ने सीएम को लिखी चिट्ठी- पूर्व सीएम रघुवर के कार्यकाल में अवैध खनन से राज्य को लगी अरबों की चपत

Related Articles

Back to top button