LITERATURERanchi

वंदना टेटे को 12 दिसंबर को मिलेगा शैलप्रिया स्मृति सम्मान

Ranchi : रांची समेत झारखंड की जानी-मानी कवयित्री और संस्कृतिकर्मी वंदना टेटे को प्रतिष्ठित शैलप्रिया स्मृति सम्मान से नवाजा जायेगा. घोषणा के मुताबिक, उन्हें यह सम्मान 12 दिसंबर को शाम पांच बजे ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदान किया जाये.

इस आयोजन में मुख्य वक्ता के तौर पर गंगा सहाय मीणा शामिल होंगे. मुख्य अतिथि जानी-मानी आलोचक रोहिणी अग्रवाल होंगी और कार्यक्रम की अध्यक्षता जाने-माने आलोचक वीर भारत तलवार करेंगे. ये जानकारियां शैलप्रिया स्मृति न्यास के समन्वयक विद्याभूषण ने दीं.

विद्याभूषण ने बताया कि कोरोनाकाल होने की वजह से इस बार यह कार्यक्रम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आदिवासी लिटरेचर के फेसबुक पन्ने या झारखंडी अखरा के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. इनके लिंक हैं – https://www.facebook.com/AdivasiLiterature/ या https://www.youtube.com/c/JharkhandiAkhra

उन्होंने बताया कि वंदना टेटे झारखंड में पिछले कई वर्षों से सक्रिय एक रचनात्मक उपस्थिति हैं. ‌वे बहुत अच्छी लेखक होने के अलावा संस्कृतिकर्मी, संपादक और संगठनकर्ता भी हैं. आदिवासी साहित्य और संस्कृति पर उनका काम विशेष तौर पर उल्लेखनीय है. यह पांचवां शैलप्रिया सम्मान है. इसके पहले निर्मला पुतुल, नीलेश रघुवंशी, अनीता रश्मि और अनीता वर्मा इस सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं.

बता दें कि रांची की जानी-मानी लेखिका शैलप्रिया का निधन 1994 में हो गया था. उनकी स्मृति में महिला लेखन को लेकर दिया जानेवाला यह सम्मान अपनी एक अलग पहचान रखता है.

Related Articles

Back to top button