RanchiSports

CCL के कोल मैराथन में 5714 धावकों ने दिखाया दमखम, अर्जुन और सोनिका बनी विजेता

Ranchi: सीसीएल की ओर से रविवार को कोल इंडिया मैराथन का आयोजन किया गया. मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से शुरू हुई इस दौड़ में पिठोरिया तक निबंधित कैंडिडेट दौड़े. इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़ प्रतिस्पर्धा की 4 कैटेगरी (पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन-पुरुष और महिला) तय थी. मैराथन के लिए 5714 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें 4679 पुरुष और 1035 महिलाएं थीं. पूर्ण मैराथन (42.195 किमी) की दौड़ में जमशेदपुर के अर्जुन टुडू विनर बने और 3 लाख रुपये का प्राइज मनी जीता. पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर अनिल कुमार सिंह जबकि तीसरे पर कुलदीप सिंह रहे. महिला वर्ग में हरियाणा की सोनिका ने पहला स्थान पाया. दूसरा स्थान तामसी सिंह और तीसरा निरमा बेन को मिला. हाफ मैराथन (21.098 किमी) में पुरुष वर्ग में प्रिंस कुमार और महिला वर्ग में रीना पटेल ने 2 लाख रुपये का प्राइज मनी जीता. पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर मो नूर हसन और तीसरे पर रंजीत कुमार पटेल रहे. महिलाओं के वर्ग में नीतू कुमारी और पूनम दिनकर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही. इस मैराथन की खूबी यह रही कि इसमें देश के अलग अलग हिस्सों से आए प्रोफेशनल रेसरों ने भी दौड़ लगायी. मौके पर सीसीएल के अधिकारियों के अलावा झारखंड ओलंपिक संघ के मधुकांत पाठक सहित कई अन्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के सभी मेडिकल कालेजों में खोले जाएंगे बीएससी नर्सिंग कॉलेज

Related Articles

Back to top button