
Ranchi: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार की तरफ से सुविधा ऐप विकसित की गयी है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से विकसित किये गये ऐप में उम्मीदवारों के नामांकन से लेकर पूरी मतदान प्रक्रिया को ऐप में सूचीबद्ध किया जायेगा. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे के अनुसार सुविधा ऐप में स्वच्छ, निर्बाध और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के विधि संयोजित की गयी है. ऐप में नामाकन, चुनाव प्रचार, मतदान और मतगणना से संबंधित सभी कार्यकलापों को एक जगह समायोजित किया जायेगा. ऐप में कई मॉड्यूल भी हैं. इसमें नामांकन मॉड्यूल, कैंडिडेट-प्रचार मॉड्यूल, परमिशन मॉड्यूल, मतदान और मतगणना तक के अलग-अलग मॉड्यूल बनाये गये हैं. नामांकन मॉड्यूल में उम्मीदवारों के नामांकन के अलावा, उनके द्वारा दाखिल किये गये शपथ पत्र की इंट्री, रिटर्निंग आफिसर द्वारा नामांकन पत्रों की जांच करने, चुनाव चिह्न आवंटित करने, उम्मीदवारों के दावों का सत्यापन और अंतिम सूची प्रकाशित करने का काम भी ऐप की मदद से किया जायेगा.
इसे भी पढ़ेंः पलामू : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने जमीन के अंदर लगी लैंडमाइंस बरामद की
ऐप में उम्मीदवारों का अलग मॉड्यूल
इतना ही नहीं ऐप में उम्मीदवारों का अलग मॉड्यूल भी कैंडिडेट के नाम से विकसित किया गया है. इसमें उम्मीदवारों को अलग-अलग लॉग इन और पासवर्ड दिया जायेगा. कैंडिडेट मॉड्यूल में नामांकन का पूरा ब्योरा, स्टेटस, प्रचार-प्रसार करने की गतिविधियां और मतदान संपन्न होने तक की स्थितियों का आकलन करने तक की सुविधा है. उम्मीदवारों के लिए अलग पोर्टल भी ऐप में है, जिसमें परमिशन मॉड्यूल के तहत प्रचार, चुनावी सभा, रैली, अस्थायी निर्वाचन कार्यालय, हेलीकाप्टर यात्रा और वाहनों के प्रचार की जानकारियां देनी होगी. सुविधा में नोडल पदाधिकारियों के लिए भी अलग से मॉड्यूल बनाया गया है.
इसे पढ़ेंः राहुल ने कहा, राफेल आने में देर के लिए सिर्फ मोदी जिम्मेवार, चोरी कर अंबानी को दिये 30 हजार करोड़
नोडल अधिकारी ऐप पर रखेंगे नजर
नोडल अधिकारी ऐप पर उम्मीदवारों के नामांकन की जांच के बाद आवेदन स्वीकृत करने से लेकर चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे. नोडल पदाधिकारी सभी उम्मीदवारों का ब्योरा रखेंगे और काउंटिंग मॉड्यूल में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़नेवालों की अंतिम सूची को मतगणना के पूर्व सत्यापित भी करेंगे.
इसे भी पढ़ेंः रूस और ओआईसी का मध्यस्थता का प्रस्ताव नहीं, पाकिस्तान का दावा झूठा : भारत




