
Palamu : पुलिस ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने सर्च अभियान चलाते हुए मनातू थाना क्षेत्र के चोरबोरा से लैंडमाइंस बरामद की. बता दें कि सीआरपीएफ 134 और 190वीं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में बिहार-झारखंड सीमा के नजदीक लैंडमाइंस बरामद की गयी है. लैंडमाइंस मिलने पर सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान चला रहे हैं. लैंडमाइंस जमीन के अंदर सीरीज में लगी हुई है. इसे नष्ट करने के लिए बीडीटीएस की टीम को रांची से बुलाया गया है. वहीं सुरक्षाबल उस क्षेत्र को घेर कर दिया है और पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- रांची : एक व्यापारी और एक डॉक्टर के यहां IT सर्वे में टैक्स चोरी का हुआ बड़ा…
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम
पुलिस ने जमीन के अंदर लगी लैंडमाइंस बरामद कर नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. नक्सलियों ने जमीन के अंदर लैंडमाइंस लगा कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रची थी. इससे पहले भी झारखंड में दुमका गिरिडीह मैं पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर नक्सलियों की साजिश को नाकाम किया था. सूत्रों के अनुसार नक्सली इस तरह की साजिश रच कर पुलिस को बड़ी क्षति पहुंचाने की फिराक में हैं.
इसे भी पढ़ें- नामकुम में एसएसबी और पुलिस की कार्रवाईः 15 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया




