Education & CareerJharkhandRanchi

स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से राज्यभर में इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग के 44 संस्थानों को ही मान्यता

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्यभर में 44 संस्थानों को ही मान्यता दी है, जो इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग स्तरीय पाठ्यक्रम का संचालन कर सकते हैं. ऐसे संस्थानों में सरकारी कॉलेज 24 हैं. शेष 20 संस्थान गैर सरकारी और निजी सेक्टर से जुड़े हैं. इन सभी संबद्ध संस्थानों में स्टूडेंट्स का दाखिला, परीक्षा लेना, रिजल्ट देना सभी स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एसबीटीई) का है. उच्चतर और तकनीकी शिक्षा विभाग की एक एजेंसी के रूप में एसबीटीई कार्य करती है. एसबीटीई से ही अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की संबद्धता के आधार पर शर्तों के साथ झारखंड में संस्थान चलाने की मान्यता दी जाती है. विभाग के निदेशक प्रो. अरुण कुमार ने बताया कि शर्तों का पालन करनेवालों को ही मान्यता दिये जाने का प्रावधान है. जिसमें संस्थान की अपनी जमीन का होना अनिवार्य है. एसबीटीई से पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता दी जाती है. इतना ही नहीं संस्थानों की ओर से चलाये जा रहे पाठ्यक्रम और छात्रों के दाखिले से संबंधित सूचना भी एसबीटीई को देना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- तीन महीने बाद अयोग्‍य हो जायेंगे 70,175 सरकारी शिक्षक

किन-किन संस्थानों को मिली है एसबीटीई से संबद्धता

एसबीटीई से राज्य के सभी 17 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों को मान्यता दी गयी है. इसमें डिप्लोमा स्तरीय इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित करनेवाली सरकारी पॉलिटेक्निक रांची, दुमका, धनबाद, भागा, निरसा, आदित्यपुर, खूंटी, लातेहार, कोडरमा, साहेबगंज, जगन्नाथपुर, गिरिडीह के अलावा सरकारी महिला पॉलिटेक्निक रांची, दुमका, आदित्यपुर और बोकारो भी शामिल हैं. पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर चल रहे पोलिटेक्निक संस्थान सिल्ली, पाकुड़, गोला, चांडिल, बहरागोड़ा, गढ़वा और मधुपुर को भी एसबीटीई से संबद्धता मिली हुई है. गैर इंजीनियरिंग कोर्स के लिए आईएसएम पुंदाग रांची, नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी जमशेदपुर और शाइन अब्दुरर्रज्जाक अंसारी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज को सरकार की संबद्धता दी गयी है.

इसे भी पढ़ें – मिनिस्टर साहब स्टिंग देखिये ! ओरिजिनल सर्टिफिकेट के लिए वसूले जा रहे हैं 5000 रुपये

निजी सेक्टर के मान्यता प्राप्त संस्थान

निजी सेक्टर के 17 संस्थानों को भी सरकार ने मान्यता दे रखी है. इनमें अलकबीर पोलिटेक्निक जमशेदपुर, बीआईटीटी रांची, केके पोलिटेक्निक गोविंदपुर, सेंटर फॉर बायोइंफोरमेटिक्स रांची, एनके कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट धनबाद, निलय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन रांची, रामचंद्र चंद्रवंशी पॉलिटेक्निक पलामू, राधागोविंद पोलिटेक्निक कोडरमा, आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची, विद्या मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची, जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ पोलिटे्क्निक एंड टेक्नोलॉजी रांची, खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह, सरोजिनी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बुंडू रांची, कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची, पेमिया ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी  तोपचांची, सुभाष इंसटीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी गिरिडीह, गिरिजा इंस्टीट्यूट ऑफ पोलिटेक्निक रामगढ़ शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – रांची के अपराधी नहीं लगाते हैं हर दिन थाने में हाजिरी

Related Articles

Back to top button