JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

27 अगस्त तक राज्य में छिटपुट बारिश रहेगा असर, मानसून की सक्रियता में आ रही कमी 

Ranchi: आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में छिटपुट बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में मानसून का विशेष असर नही देखा जायेगा. इन दिनों हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश राज्य में देखा जायेगा. वहीं कुछ इलाकों में धूप का असर भी देखा जायेगा. जिससे लोगों को गर्मी और उमस का एहसास होगा.
इसे भी पढ़ें: डुमरी उपचुनाव को लेकर तीन साल से अधिक समय से जमे गिरिडीह और चंदनक्यारी सीओ का हुआ तबादला

मौमस वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि 26 और 27 अगस्त को राज्य के पूर्वी इलाके में मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इसमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा समेत अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना है. इन दो दिनों के दौरान इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अन्य जिलों में इस दौरान बादल के साथ धूप का असर देखा जायेगा. जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा. इस दौरान राजधानी रांची मे भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो आने वाले दो दिनों के दौरान तापमान में बहुत अधिक वृद्धि नहीं दर्ज की जायेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. वही, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. 26 अगस्त से तापमान में वृद्धि की संभावना व्यक्त की गयी है. इस दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जायेगी.

Related Articles

Back to top button