Bihar

औरंगाबाद में तेज रफ्तार थार ने दो युवकों को कुचला, मौत

Aurangabad: जिले में बुधवार को तेज रफ्तार थार के चालक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी. इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक जख्मी हो गया. जिसका निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा बड़का बिगहा गांव समीप एनएच 139 की है. मृतकों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी 28 वर्षीय बली राजवंशी व हसपुरा थाना क्षेत्र के कैथी बनकट निवासी 45 वर्षीय कांग्रेस राजवंशी शामिल है.

Related Articles

Back to top button