
Ranchi: रातू पुलिस ने पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में शिवशंकर केसरी और साजिद अंसारी शामिल हैं. इनके पास से दो पीएलएफआई का पर्चा, पांच मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड, एक पर्स और 11 हजार नगद रुपए बरामद किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन चौकस, उपद्रवियों पर होगी पैनी नजर
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि 27 अगस्त को सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने थाने में लिखित आवेदन दिया था कि मोबाइल नंबर 7061299 438 से फोन करके अपने आप को पीएलएफआई का एरिया कमांडर राजेश गोप बताते हुए एक लाख 11 हजार लेवी की मांग सुबह 7:00 बजे से लगातार की जा रही है. साथ ही पीएलएफआई का पर्चा भेज दे लेवी की मांग की गई. नहीं देने पर जान से हाथ होने की बात पर्चा में लिखा गया है.
इसके बाद रातू थाना प्रभारी आभास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहयोग से उग्रवादी के तिलता ब्रिज के पास होने की सूचना पायी. टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें :बच्चे ने पबजी खेलने के चक्कर में मां-बाप के डूबाए 10 लाख रुपए, डांटने पर घर छोड़कर भागा




