ChatraCrime News

चतरा में एसपी ने किया मंडल कारा व व्यवहार न्यायालय का औचक निरीक्षण

Chatra: एसपी राकेश रंजन ने मंडल कारा चतरा के साथ साथ व्यवहार न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एसपी ने उपस्थित सुरक्षा गार्ड के साथ साथ संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा में कोई चूक ना हो इस बात पर कड़ी हिदायत देते हुवे कहा कि सुरक्षा संबंधित कोई चुक हुई तो आप सबों की खैर नहीं होगी. निरीक्षण के दौरान एसपी ने विशेष तौर पर जगह जगह लगाए गए सीसीटीवी की जांच की. कारा में बंद बंदियों से मिलने आने वाले लोगों की भी उन्होंने जानकारी ली. कारा प्रबंधन को उन्होंने संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड: पंचायतों के 31 जनप्रतिनिधि केरल रवाना, एक्सपोजर विजिट में लेंगे भाग

उन्होंने कहा कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलती है तो इसकी त्वरित सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन दें ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध कारवाई की जा सके. इसके अलावा उन्होंने व्यवहार न्यायालय में लगे सुरक्षा कर्मियों को न्यायालय में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में एसपी के साथ एसडीओ अविनाश कुमार सहित सदर थाना एस आई शामिल थे. जबकि मंडल कारा के निरीक्षण में सब जेलर बी के वर्मा ने विशेष सहयोग दिया.

Related Articles

Back to top button