
New Delhi : कुछ वर्ष पहले कैप्टेन कूल एमएस धौनी की बायोपिक MS DHONI : A untold Story रीलीज हुई थी. यह फिल्म सुपर हिट हुई थी. अब उसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व मौजूदा बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली की बायोपिक बनाने की भी तैयारी चल रही है. इसमें टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल के साथ उनके विवाद पर कई अहम खुलासे होंगे.
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट में सौरव के क्रिकेट जीवन की इस महत्वपूर्ण घटना पर प्रमुखता से काम चल रहा है. इसे लेकर आने वाले दिनों में सौरव के साथ कई दफे बातचीत भी की जाएगी. यह भी पता चला है कि फिल्म के टाइटल के तौर पर ‘सौरव’, ‘दादा’ और प्रिंस ऑफ कलकत्ता’ जैसे नामों पर विचार किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :बिहार में रेलवे स्टेशनों पर हाई-अलर्ट, लोकल स्लीपर सेल की कुंडली खंगाल रही NIA
विवाद पर दूंगा अपना वर्जन : संबरन
1996 में इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम में सौरव के चयन के समय पूर्वी क्षेत्र से राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे संबरन बनर्जी ने कहा-‘सौरव-चैपल प्रकरण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बडे़ विवादों में से एक है. फिल्म में इसे प्रमुखता से दिखाया जाना तय है. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से मुझसे संपर्क किया गया है. फिल्म में मेरा रोल मुझसे खुद करने का अनुरोध किया गया है. सौरव-चैपल विवाद को लेकर मुझसे जब भी मेरा वर्जन देने को कहा जाएगा तो मैं जरूर दूंगा.’
सौरव को बेहद करीब से जानने वाले बंगाल के पूर्व क्रिकेटर व ईडन गार्डेंस स्टेडियम के क्यूरेटर सुजन मुखर्जी ने कहा- ‘सौरव-चैपल विवाद को लेकर बहुत सी कहानियां हैं, जिसकी वजह से भ्रम की स्थिति भी पैदा हुई है. बायोपिक बनने से खरा सच सामने आएगा.’
इसे भी पढ़ें :छात्रवृत्ति बंद करने के विरोध में विद्यार्थियों का प्रदर्शन, सीएम ने वार्ता के लिये बुलाया
कोलकाता की सड़कों से देश की संसद तक हुआ था हंगामा
गौरतलब है कि 2005 में शुरू हुए इस विवाद के कारण सौरव को न सिर्फ अपनी कप्तानी गंवानी पड़ी थी बल्कि वे टीम से भी बाहर हो गए थे. इसे लेकर कोलकाता की सड़कों से लेकर देश की संसद तक में हंगामा हुआ था, हालांकि बाद में दादा ने दमदार तरीके से टीम में वापसी की थी.
चैपल की तरफ से बीसीसीआइ को किया गया मेल, (जो लीक हो गया था) भी काफी विवादों में रहा था. चैपल ने उसमें सौरव को शारीरिक व मानसिक रूप से अनफिट बताते हुए कहा था कि वे जोर-जबरदस्ती कप्तान बने रहने पर आमादा हैं. चैपल ने सौरव को कप्तानी छोड़कर बल्लेबाजी पर ध्यान देने की भी नसीहत दे डाली थी.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Politics: अपनी ही सरकार में ‘हक’ मांग रही हैं कांग्रेस की महिला विधायक
सौरव के समर्थन से ही चैपल बने थे कोच
गौर करने वाली बात यह है कि सौरव के समर्थन से ही चैपल टीम इंडिया के कोच बने थे. उस समय कोच की दौड़ में मोहिंदर अमरनाथ, टॉम मूडी, डेव व्हाटमोर और डेसमंस हेंस जैसे दिग्गज थे. इस बायोपिक में सौरव के किरदार में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं.
200 से 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस फिल्म में सौरव के लॉर्ड्स टेस्ट में शतकीय पदार्पण से लेकर बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने तक के सफर को दर्शाया जाएगा. सौरव के किरदार के लिए पहले अभिनेता ऋतिक रोशन के नाम पर काफी चर्चा हुई थी लेकिन रणबीर कपूर सौरव की पहली पसंद बताए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :धनबाद में पार्किंग शुल्क के खिलाफ ऑटो चालकों ने सांसद से की मुलाकात
प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू
फिल्म का हिंदी में पूरी तरह कमर्शियल तरीके से निर्माण होगा. प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है. उसके खत्म होने पर शूटिंग शुरू होगी. गौरतलब है कि इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर व टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन व महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक बन चुकी है.
इसे भी पढ़ें :एचटीसी में चार सालों में 650 हीमोफीलिया मरीजों को दिये गये 4000 बार इनफ्यूजन
इन क्रिकेटरों पर भी बन रही हैं फिल्में
भारत को पहली बार 50 ओवरों का विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव पर भी बायोपिक तैयार है. रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म को कोरोना महामारी की वजह से अब तक प्रदर्शित नहीं किया जा सका है. वहीं मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी महिला क्रिकेटरों पर भी बायोपिक बन रही है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बंद जेवर दुकान से 3 लाख की हुई चोरी, ताला तोड़ कर दिया अंजाम




