DhanbadJharkhand

धनबाद में बंद जेवर दुकान से 3 लाख की हुई चोरी, ताला तोड़ कर दिया अंजाम

Dhanbad : शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित हीरापुर हटिया में बंद जेवर दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब तीन लाख की संपत्ति उड़ा ली. इस बाबत दुकान संचालक भोला प्रसाद वर्मा ने बताया कि वह अपने परिजन की शादी में बाहर गये हुए थे. इसी दौरान चोर उनकी बंद दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गये. जिसके बाद दुकान में रखे लॉकर का ताला तोड़ डाला और वहां से डेढ़ किलो चांदी के जेवर सहित 1.50 लाख रुपये नगद लेकर चलते बने. इस बाबत उन्होंने सदर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें :ये जनाब हैं आधुनिक कुंभकर्ण, साल में 300 दिन तक सोते हैं, जानिए क्या है वजह

Related Articles

Back to top button