BiharLead NewsNational

बिहार में रेलवे स्टेशनों पर हाई-अलर्ट, लोकल स्लीपर सेल की कुंडली खंगाल रही NIA

Desk: दरभंगा पार्सल ब्लास्ट के बाद से ही पूरा बिहार हाईअलर्ट मोड पर है. एनआईए की टीम लगातार अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल करने में जुटी हैं. ऐसे में एनआईए की टीम ने दरभंगा जंक्शन पर भी बारी-बारी से बुलाकर कई लोगों से पूछताछ कर रही है. कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी को दरभंगा से जुड़े कई सुराग मिले हैं, जिसे लेकर वे गंभीरता से तहकीकात कर रही है.

इसे भी पढ़ें : 3 बहनों ने एक साथ पास की प्रशासनिक सेवा परीक्षा, किसान की पांचों बेटियां बन गयीं अफसर

तो वहीं एनआईए के अधिकारियों ने दरभंगा पहुंचने के बाद बारी-बारी से कई चश्मदीदों का बयान लिया था. बताया जाता है कि अब टीम सभी बयानों की कड़ियों को एक साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है. साथ ही ब्लास्ट के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों के बयान से भी इन कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. एनआईए की सात सदस्यीय टीम के तीन दिनों से यहां कैंप करने को लेकर यह भी कयास लगाया जा रहा है कि कई लोकल स्लीपर सेल भी साजिश में शामिल हो सकते हैं जिनकी कुंडली खंगाली जा रही है.

NIA की ओर से गोपनीयता ना भंग हो जाए इसलिए जांच के संबंध में कुछ नहीं बताया जा रहा है. हालांकि सूत्र बताते हैं कि कई संदिग्ध मोबाइल नंबर जांच एजेंसी के रडार पर हैं. इनमें कई ऐसे नंबर भी शामिल हैं जिनके माध्यम से 15 से 17 जून तक सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस की लगातार इंटरनेट पर ट्रैकिंग की गई थी. ट्रेन की मूवमेंट पर पल-पल नजर रखी गयी थी.

इसे भी पढ़ें :चिंता की बातः देश में दो दिनों से बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, 24 घंटे में 41,806 संक्रमित मिले

Related Articles

Back to top button