ChaibasaCrime News

चाईबासा के गोइलकेरा में अपनी मां को बचाने सामने आए बेटे की पिता ने टांगी से हमला कर ली जान, आरोपी फरार

Chakradharpur: जिले के गोइलकेरा थाना में पिता ने अपने जवान बेटे को टांगी से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोइलकेरा थाना अंतर्गत कदमडीहा गांव स्थित ईचागुटू टोले में बीती रात गांव निवासी 60 वर्षीय मंगता सुरीन और उसकी पत्नी मुक्ता सुरीन के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। बाद में बात इतनी बढ़ गई कि मंगता ने पत्नी को मारने के लिए कुल्हाड़ी उठा लिया। इस पर मुक्ता जोर-जोर से हल्ला करना शुरू कर दिया . इस बीच हल्ला सुनकर बेटा तुराम सुरीन दौड़ कर आया और मां को बचाने लगा. इस दौरान गुस्से में पिता ने तुराम पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

बाद में पिता को शक हुआ कि उसकी मौत हो गई जिससे के बाद आरोपी पिता रात में ही घर छोड़कर फरार हो गया। इधर शनिवार सुबह गोइलकेरा पुलिस को घटना के संबंध में सूचना मिला तब मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर ली । समाचार लिखे जाने तक आरोपी पिता का कहीं भी पता नहीं चल पाया है पुलिस उसे खोज रही है. इधर पुलिस ने मृतक का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दे. इधर युवक की मौत से गांव में शोक व्याप्त है। सुबह मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही.

Related Articles

Back to top button