
Ranchi: खरसीदाग ओपी क्षेत्र में डूंगरी के पास तुपुदाना रिंग रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. छात्रा की पहचान लालखटंगा निवासी साक्षीश्रेया होरो के रूप में कई गई है. जानकारी के अनुसार छात्रा साइकिल से हुलहुन्दू स्थित संत जोसेफ गर्ल्स हाइस्कूल जा रही थी. इसी दौरान रिंगरोड में अज्ञात टर्बो ट्रक ने धक्का मार दिया, छात्रा साइकिल से गिर गई उसके बाद ट्रक कुचलकर कुछ दूर तक घसीटते हुए भाग गया. वहीं छात्रा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर खरसीदाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें: भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलना लगभग तय, जानें-समीकरण




