JamshedpurJharkhand

कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के दो गुर्गे मो. नदीम व मो. जियार को सोनारी पुलिस ने पकड़ा, अजय साव हत्याकांड के है आरोपी

Jamshedpur: 29 जुलाई 2022 में सोनारी थाना क्षेत्र में अजय साहू उर्फ टिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का मुख्य सरगना मनीष सिंह के साथ आठ अन्य लोगों को नामजद बनाया गया था. कुल 9 लोगों में सात लोगों को पुलिस ने पूर्व में जेल भेज दिया था जिसमें कुछ ही दिन पहले मनीष सिंह जेल से बाहर आया है. मोहम्मद नदीम और मोहम्मद जियार घटना के बाद से ही फरार थे जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा, जुगसलाई निवासी कुख्यात अपराधी मनीष सिंह के ऊपर विभिन्न थानों में हत्या,आर्म्स फायरिंग व रंगदारी का मामला दर्ज है.

Related Articles

Back to top button