
Kolkata : भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीम ने 22 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक बांग्लादेशी तस्कर को पकड़ा गया है. उसका नाम साजू बरुआ है. वह बांग्लादेश के चित्तगोंग जिला अंतर्गत ईस्ट गुजरा गांव का रहने वाला है.
बीएसएफ के दक्षिणी कमान के प्रवक्ता अयोध्या कर्मकार ने रविवार को बताया कि बांग्लादेश से प्रतिबंधित दवाओं को लेकर वह शनिवार देर रात भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था. उसी समय बीएसएफ की टीम ने उसे चौतरफा घेरकर पकड़ लिया.
इसे भी पढ़ें : पलामू : भतीजी के बैंक खाते से 6 लाख उड़ाने वाला फूफा चढ़ा पुलिस के हत्थे
बांग्लादेश और कोलकाता में हैं उसके आदमी
उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित दवायें बरामद हुई हैं, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है. उसे कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है.
पूछताछ में उसने बताया कि बांग्लादेश और कोलकाता दोनों जगह उसके लोग हैं, जो सीमा के इस पार और उस पार प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में जुटे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : रांची में ये 115 लोग करते हैं अवैध शराब का कारोबार, 11 लाइसेंसी दुकानदार वसूलते हैं ज्यादा दाम




