
Palamu: पलामू में बुधवाक को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब 12 लोग घायल बताये जा रहे हैं. मरने वालों में दो की पहचान नहीं हो पाई है. घायलों का इलाज सदर अस्ताल में चल रहा है.
इसे भी पढ़ेःआठ साल की उम्र से ही बुजुर्ग करता रहा रेप, चार बच्चों की बनी मां, कैद से भागकर कराया मामला दर्ज
विश्रामपुर में दो बारातियों की मौत

रविवार शाम को शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. दरअसल विश्रामपुर-पाण्डु मुख्य पथ पर सोरडीहा गांव के पास कमांडर जीप की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गयी. जिसमें चालक सहित दो लोगो की मौत हो गयी, जबकि 11 लोग घायल है, जिनमें से पांच लोग की स्थिति गंभीर है. मिली जानकारी के अनुसार कमांडर जीप रेहला की ओर से आ रही थी. और सभी तिलक में जा रहे थे. ट्रैक्टर को ओवर टेक करने के दौरान कमांडर जीप ट्रैक्टर से टकरा गयी और तीन-चार पलटी खाते हुये खाई में चली गयी, जिससे कमांडर में सवार दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गये. मृत चालाक की पहचान नहीं हो पायी है. वही एक और शख्स की मौत हो गयी. इधर गंभीर रुप से घायल 5 लोगों को मेदिनीपुर रेफर कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ेःनाबालिग रेप मामले में आसाराम को उम्रकैद, शिल्पी और शरतचंद्र को 20-20 साल की सजा
वही दूसरे हादसे में जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बरवाडीह में बाइक और पिकअप में टक्कर होने से बाइकसवार एक व्यक्ति की मौत. जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




