NEWS

Budget 2022: ग्रीन, क्लीन और डिजिटल बजट: एसके बेहरा

Jamshedpur : उद्योगपति एसके बेहरा ने मंगलवार को पेश किए गए आम बजट को नए भारत का बजट कहा. वित्त वर्ष 22 में 9.2 का जीडीपी बढोत्तरी लक्ष्य, भारत जैसी बड़ी इकॉनमी के लिए उच्चतम है. आत्मनिर्भर भारत के लिए 14 सेक्टर्स में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन, से छह मिलियन नौकरियों तथा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 19500 करोड़ दिया गया.

डिजिटल तथा क्रिप्टो करेंसी को बढ़ावा दिया गया. 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंक, पोस्ट ऑफिस में कोर बैंकिंग सेवाओं का आरंभ, सड़क और रेल संरचना का विकास, चार जगहों पर मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण, ईसीएलजीएस की अवधि का विस्तार तथा अतिरिक्त 50,000 करोड़ का विस्तार, पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान, किसानों को एमएसपी के रूप में 2.37 ट्रिलियन का सीधा भुगतान के साथ ही एमएसएमई को दो ट्रिलियन का प्रवधान, नार्थ ईस्ट के विकास के लिए योजनाएं, इनकम टैक्स रिटर्न्स में सुधार हेतु दो साल की छूट, सहकारी समितियों के टैक्स में कमी, राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए टैक्स में लाभ, कारपोरेट टैक्स में सरचार्ज में कमी, स्टार्टअप्स, इलेक्ट्रिक वाहनों आदि को बढ़ावा देने की योजनाएं सराहनीय हैं.

एक समग्र बजट

कुल मिलाकर वर्ष 2023 में कुल खर्च 39-45 ट्रिलियन का अनुमान है. कुल मिलाकर कहें तो ये एक समग्र बजट है. इसमे भारत निर्माण की कोशिश भी है तो सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ जरूर है. सरकार ने आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर भरपूर निवेश किया है, जिससे ऑटो सेक्टर, स्टील सेक्टर का भी काफी विकास होगा.

Related Articles

Back to top button