JharkhandLead NewsRanchi

स्मार्ट सिटी रैंकिंगः देश के 100 स्मार्ट शहरों में रांची पहुंची नंबर 4 पर

  • पिछले माह 11वें स्थान पर थी झारखंड की राजधानी रांची
  • राज्यों की श्रेणी में झारखंड अब भी अव्वल

Ranchi : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट सिटी रीयल टाइम रैंकिंग में झारखंड की राजधानी रांची ने इस बार बड़ी छलांग लगायी है. पिछले माह तक देश के 100 शहरों में 11वें स्थान पर रही स्मार्ट सिटी रांची अब चौथे नंबर पर पहुंच गयी है और स्मार्ट सिटी के विकास के पैमाने पर राज्यों की श्रेणी में जारी रैंकिंग में झारखंड लगातार नंबर वन पर बना हुआ है. दरअसल केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यों की प्रगति का की जानकारी जीएमआइएस पोर्टल पर अपडेट किया जाता है. उसी आधार पर शहरों और राज्यों की रैंकिंग जारी की जाती है.

इसे भी पढ़ें :  एक हफ्ते में मोरहाबादी में ही बसाया जायेगा दुकानदारों को

इनका मिल रहा है मार्गदर्शन

रांची स्मार्ट सिटी की लगातार बेहतर हो रही रैंकिंग के बेहतर होने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी लगातार दिशा निर्देश दे रहे थे. विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे की तत्परता भी बड़ी वजह है. बता दें कि पूर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मार्ट सिटी की समीक्षा के दौरान हो रहे विकास कार्यों पर संतोष जताया था और कहा था कि इस शहर का विकास जनाकांक्षाओं के अनुरुप होना चाहिए और इसी दिशा में लगातार स्मार्ट सिटी रांची की टीम कार्य कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Budget 2022: बजट को कैसा मानते हैं एक्सएलआरआई के फाइनांस प्रोफेसर

स्मार्ट सिटी रैंकिंग के टॉप टेन सिटी

भारत सरकार द्वारा जारी स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में रांची ने न केवल अपनी रैंकिंग में सुधार किया है बल्कि देश के बड़े शहरों अहमदाबाद, सूरत, वाराणसी, भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम को पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर अपनी जगह बनायी है. इस रैंकिंग में देश के टॉप टेन स्मार्ट सिटी की बात करें तो प्रथम स्थान पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, दूसरे स्थान पर इंदौर, तीसरे स्थान उदयपुर, चौथे स्थान पर रांची, पांचवें स्थान पर सूरत, छठे स्थान पर वाराणसी, सातवें स्थान पर भुवनेश्वर, आठवें स्थान पर आगरा, नौवें स्थान पर अहमदाबाद और दसवें स्थान पर विशाखापत्तनम का नाम शामिल है. वहीं राज्यों की श्रेणी में झारखंड लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है.

Related Articles

Back to top button