Crime News

कांके में दवा व्यवसायी के यहां डकैती और कई लूट कांड में शामिल छह अपराधी गिरफ्तार

Ranchi: गोंदा थाना क्षेत्र स्थित मिसिर गोंदा में एक अगस्त को दवा व्यवसायी के यहां के हुई डकैती और रांची के मांडर, अनगड़ा और चान्हो थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग लूट की घटनाओं में शामिल छह अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. बता दें कि कांके रोड स्थित दवा व्यवसायी के यहां हुई डकैती के मामले में पुलिस ने जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, दोनों अपराधी चड्डी बनियान गिरोह के हैं और बिहार के मुंगेर के रहनेवाले हैं. इस घटना को अंजाम देने में 13 अपराधी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – युवाओं से धोखाधड़ी : नगर विकास विभाग सिर्फ विज्ञापन निकालकर बनाती है बेवकूफ, नहीं करती नियुक्ति

कांके रोड स्थित दवा व्यवसायी के घर हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा

रांची के कांके रोड में दवा व्यवसायी के यहां हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर लिया. इस मामले में शंकरा और विजय नाम के दो अपराधी गिरफ्तार किये गये हैं. कांके रोड में हुई दवा व्यवसायी के यहां डकैती की घटना के उद्भेदन के लिए रांची पुलिस के द्वारा पूर्व के कांडों के विश्लेषण एवं तकनीकी विश्लेषण में आये तथ्यों के आधार पर छापेमारी दल द्वारा सुल्तानगंज के बिसौनी मोहल्ला के पास छापेमारी कर शंकरा को गिरफ्तार किया और दूसरे अपराधी विजय को मुंगेर के सफिया सराय से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा बताया गया कि घटना के दिन ये लोग बोलेरो पिकअप गाड़ी से रजरप्पा-गोला-सिकिदरी के रास्ते बोड़ेया पहुंचे थे. गाड़ी और ड्राइवर को बोड़ेया में छोड़ कर घटना को अंजाम दिया और घटना को अंजाम देने के बाद दोबारा उसी रास्ते से धनबाद-जामताड़ा-देवघर होते हुए सुल्तानगंज चले गये. पुलिस ने उसके पास से डकैती की घटना में अंजाम देनेवाले औजार, जेवरात एवं अन्य सामान को भी बरामद किया है. अपराधियों के द्वारा 9 अगस्त को हजारीबाग में एक घर में डकैती और रामगढ़ गोला के जेवर दुकान में ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था.

इसे भी पढ़ें – कश्मीर मामले पर इस्तीफा देनेवाले आइएएस अफसर को गृह मंत्रालय ने दिया शो कॉज नोटिस

चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिछले कुछ महीने से रांची जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी और अन्य व्यापारियों के साथ हुई लूटपाट की घटनाओं का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया. इन घटनाओं में 22 अगस्त को चान्हो थाना क्षेत्र भारत फाइनेंस के कर्मी से डेढ़ लाख रुपये की लूट, 2 अगस्त को मांडर थाना क्षेत्र से राशन व्यापारी से 40 हजार रुपये की लूट, 10 जुलाई को अनगड़ा थाना क्षेत्र से धान और और लाह व्यापारी से 11 हजार रुपए की लूट, मांडर थाना क्षेत्र के चटवल नदी के पास से भारत फाइनेंस कर्मी से करीब दो लाख रुपये की लूट और चान्हो थाना क्षेत्र से एक लाख रुपये सहित मोबाइल टैब की हुई लूट की घटनाओं का उद्भेदन करते हुए रांची पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किये गये हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनमें विनोद महली, विनोद मुंडा, कुलदीप उरांव और कारो पाहन शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – BJP का इंटरनल सर्वे : 20 सीटिंग MLA का कट सकता है टिकट, 12 पर कांटे की टक्कर, 9 सुरक्षित

Related Articles

Back to top button